उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर बोला हमला..... - UPNEWS21

BREKING

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश

उत्तर प्रदेश न्यूज़ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में चल रहा है जैसे औरैया,इटावा,कन्नौज,कानपूर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,लखनऊ,आगरा,शिकोहाबाद,टूंडला,फिरोजाबाद,आजमगण,जालौन,फतेहपुर,रायबरेली,काशगंज,फरुखाबाद,जशवन्तनगर,गाजियाबाद,बिन्दकी,

Post Top Ad

Responsive Ads Here

WELCOME (UPNEWS21)

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 में आपका स्वागत है जिसके संपादक आदित्य शर्मा व् उपसंपादक अनुराग सिंह है विज्ञापन के लिए मोब-9058832838 मेल-Auraiya.upnews21@gmail.com बेबसाइट upnews21.com

Sunday, January 19, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर बोला हमला.....

उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह

गोरखपुर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष दुशासन की भूमिका में है। वह झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर देश का चीरहरण करने जैसा काम कर रहा है। सीएए के समर्थन में गोरखपुर में हुई रैली में बोलते हुए योगी ने कहा कि अब मौन रहने से काम नहीं चलेगा। सबको मुखर होकर सामने आना होगा। एक-एक व्यक्ति को बताना होगा कि नए कानून पर विपक्ष की भूमिका गैर जिम्मेदाराना है। दुष्प्रचार करके दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि वामपंथ का एक ही सिद्धांत है। वह झूठ है। वे एक झूठ को 100 बार बोलते हैं ताकि उसे सच मान लिया जाए। इस चक्कर में जनता ने वामपंथियों को दफन कर दिया। इसके बावजूद कांग्रेस और सपा के समझ में यह बात नहीं आ रही है।आदित्यनाथ ने कहा कि यह कानून कांग्रेस का पाप है, जिसका परिमार्जन उसे खुद करना चाहिए था। लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को जहां प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहिए तो वहां वह लोगों को गुमराह कर रही है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम लोगों के बीच जाएं और नागरिकता कानून से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताएं।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Featured Post

आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा बुद्धि विकास में सहायक- डॉ.आर.एस. यादव*

*आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा  बुद्धि विकास में सहायक- डॉ.आर.एस. यादव* ■ *सदस्य राष्ट्रीय बहाई आध्यात्मिक सभा भारत,प्रमुख शिक्षाविद व प्रबन्धक ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here